Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत लगाये गये 30 फलदार पौधे

एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत लगाये गये 30 फलदार पौधे
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने सतर्कता जागरूकता अभियान-2025 के अंतर्गत सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, गांधीनगर, रांची में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कंपनी की प्रमुख हरित पहल एक पेड़ मां के नाम 2.0 के अंतर्गत किया गया। 

कार्यक्रम में सीसीएल के मुख्य प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह, पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (वित्त), हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (मानव संसाधन), चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (तकनीकी/ संचालन), तथा पंकज कुमार, मुख्य सतकर्ता अधिकारी ने मिलकर पौधारोपण किया और हरित पर्यावरण की दिशा के संकल्प को दोहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई। 

इस अवसर पर महिला सफाई कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत आज कुल 30 फलदार पौधों का रोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित विरासत के प्रतीक है। 

यह कार्यक्रम सीसीएल द्वारा चलाए जा रहे सतकर्ता जागरूकता अभियान-2025 का हिस्सा है, जो 18 अगस्त से 17 नवंबर 2025 तक विभिन्न जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। कंपनी द्वारा पहले भी इस अभियान के तहत कई जागरूकता गतिविधियां, संगोष्ठियां और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,156