52% अधिक बरसे बादल
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में इस बार जबरदस्त मानसून देखा जा रहा है। सितंबर के महीने में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक झारखंड में 52 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं, करीब 7 जिले में तो 1200 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि मॉनसून किस कदर मेहरबान है।
ऐसे में इस बार नवरात्रि में आपको भीगते हुए पंडाल में माता रानी के दर्शन करने पड़ सकते हैं। झारखंड राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर दक्षिणी जिलों में अच्छी खासी बारिश की प्रबल संभावना है।
जहां हवा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। ऐसे में रांची मौसम विभाग खासतौर पर पश्चिम व पूर्वी सिंगभूम जैसे जिले में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान भूलकर भी घर से बाहर न निकलें। क्योंकि वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।