Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

जोरदार झटकों के साथ तीन देशों में डोली धरती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जोरदार झटकों के साथ तीन देशों में डोली धरती
विज्ञापन

महसूस किये गये जोरदार झटके, लोगों में डर का माहौल 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुनिया के कई हिस्सों में इस समय धरती लगातार कांप रही है। शनिवार देर रात अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया था जिससे भविष्य में और भी झटके आने की आशंका है। 

इंडोनेशिया और जापान में भी कांपी धरती 

अफगानिस्तान के अलावा जापान में भी भूकंप के झटके आये। वहीं इंडोनेशिया के सुलावेसी में भी 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। राहत की बात यह है कि इन झटकों से अभी तक किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। इंडोनेशिया में आये भूकंप की गहराई भी 10 किलोमीटर मापी गयी थी जो आमतौर पर सतह के करीब होने के कारण ज्यादा महसूस होता है। 

तुर्की में भूकंप से गयी थी जान 

हाल ही में दुनिया के कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। इसी कड़ी में 11 अगस्त को तुर्की में भी 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस भूकंप में एक शख्स की मौत हो गयी थी और 15 से ज्यादा इमारतें ढह गयी थीं। 

भूकंप विशेषज्ञ लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि धरती की सतह के नीचे हो रही गतिविधियों के कारण भूकंप की घटनाएं बढ़ रही हैं। हालांकि ये सभी झटके अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में आये हैं लेकिन एक के बाद एक आ रही ये आपदाएं चिंता का विषय हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,311