Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : अगले पांच दिन तहलका मचायेगा मॉनसून

झारखंड : अगले पांच दिन तहलका मचायेगा मॉनसून
विज्ञापन
  • झारखंड वासियों सावधान! राज्य में अगले 5 दिन तबाही मचायेगा मॉनसून, वज्रपात के साथ होगी भारी बारिश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक बार फिर मौनसून सक्रिय हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधान रहने की भी अपील की है। 

मौसम विभाग के मुताबिक रांची समेत 7 जिलों में भारी बारिश होगी। 7 जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, सिमडेगा और गुमला शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा और वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बाकी के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 

बता दें कि राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में बीते गुरुवार को सुबह से ही काले बादल उमड़-घुमड़ रहे थे और दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक हुई भारी वर्षा ने पूरी रांची को पानी-पानी कर दिया। निचले क्षेत्रों में जहां जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी। वहीं, करीब 1 घंटे तक शहर में आवागमन भी प्रभावित रहा। जगह-जगह हुए जलजमाव ने आमजनों की परेशानी बढ़ा दी, तो दो पहिया वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,158