Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

अगले एक हफ्ते में भयंकर आंधी-बारिश का अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अगले एक हफ्ते में भयंकर आंधी-बारिश का अलर्ट
विज्ञापन

अगले 7 दिन तक 29 राज्यों में भयंकर तूफान-बारिश का अलर्ट 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के एक हिस्से में मानसून की दस्तक हो रही है, तो दूसरे हिस्से में लू जानलेवा साबित हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को देशभर के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में मानसून के शुरूआती कदम पड़ चुके हैं, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत भीषण गर्मी से झुलस रहा है। 

मानसून ने दी दक्षिण भारत में दस्तक 

मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में शनिवार से मानसून सक्रिय हो जायेगा। अगले कुछ दिनों में यह मानसून पूर्वोत्तर राज्यों को भी कवर कर लेगा। 4 से 5 जून तक इसके मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंचने की संभावना है। इससे देश के अधिकांश हिस्सों में राहत की उम्मीद की जा रही है। 

एक दिन, दो रेड अलर्ट : आईएमडी ने आज के लिए दो गंभीर रेड अलर्ट जारी किये हैं 

  • भीषण बारिश : पश्चिमी तटों पर (गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और केरल) अगले 24 घंटों में 200 मिमी तक बारिश हो सकती है। अगले 7 दिनतक इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 
  • लू का प्रकोप : राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार को पारा 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राज्य के कई हिस्सों में 27 मई तक लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
  • यूपी में तूफान बना जानलेवा : उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने तबाही मचायी है। बीते तीन दिनों में तूफान से जुड़ी घटनाओं में 60 लोगों की जान जा चुकी है। मौसम की खराबी के कारण लखनऊ और दिल्ली के बीच चार फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा।

कहां-कहां जारी हुआ तूफान और बारिश का अलर्ट?

आईएमडी ने 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों - जिनमें केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वोत्तर के सभी राज्य, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं - के लिए आंधी, बारिश और तूफान का चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

केरल में समुद्र उफान पर, मछुआरों को चेतावनी

केरल में समुद्री गतिविधियों को लेकर भी रेड अलर्ट है। तटीय इलाकों में तेज तूफान और ऊंची लहरों की संभावना के चलते 23 से 27 मई तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गयी है। कर्नाटक और लक्षद्वीप तटों पर भी यही प्रतिबंध लागू किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,008