Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखण्ड के 20 जिलों में 18 मई को आंधी - तूफान का ऑरेंज अलर्ट

झारखण्ड के 20 जिलों में 18 मई को आंधी - तूफान का ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
  • 18 मई को तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना, 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के अधिकतर हिस्सों में रविवार को तेज हवाओं के साथ तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कहा कि 18 मई को राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों के करीब 20 जिलों में आंधी और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति की तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने शनिवार को कहा, शनिवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

21 मई तक राज्य में बारिश होने की संभावना

मौसम बुलेटिन में कहा गया कि 21 मई तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव के कारण अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 

झारखंड में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, शुक्रवार को डालटनगंज में सबसे अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गोड्डा, गढ़वा और सरायकेला में तापमान क्रमशः 41.7, 41.5 और 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,871