Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

अब भूकंप के झटकों से दहला तुर्किए

अब भूकंप के झटकों से दहला तुर्किए
विज्ञापन

भूकंप के तेज झटकों से दहला तुर्किए, रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गयी तीव्रता 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्किए में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। वीरवार को आये इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गयी। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप ने एक बार फिर लोगों को डर के साये में जीने को मजबूर कर दिया है। 

तुर्किए की जमीन पहले भी कई बार तेज और विनाशकारी भूकंपों से दहल चुकी है। इसका मुख्य कारण यह है कि तुर्किए एनाटोलियन प्लेट पर स्थित है, जो अफ्रीकी और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच फंसी हुई है। इसी कारण यहां लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं। 

6 फरवरी 2023 को आए भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। इसके बाद एक और 7.5 तीव्रता का झटका भी महसूस किया गया। इस हादसे में 50,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि लाखों लोग प्रभावित हुए थे। यह तुर्किए के इतिहास का सबसे घातक भूकंप माना जाता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,891