Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

सावधान... झारखंड में आज से चलेगी लू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सावधान... झारखंड में आज से चलेगी लू
विज्ञापन

13 जिले का पारा पहुंचा 40 के पार; भीषण गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में आज से लू चलने की संभावना जतायी है। 

10 से 13 मई तक लू चलने की पूरी संभावना 

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 10 से 13 मई तक झारखंड में लू चलने की पूरी संभावना है। इसी के चलते आज 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 11 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में लू चलने की संभावना है। 

12 मई को दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में गर्म हवाएं और तेज लू चलने की संभावना है।13 मई को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में लू की तीव्रता सबसे ज्यादा रहेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,701