Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार
विज्ञापन

भीषण गर्मी की चपेट में झारखंड, तापमान पहुंचा 43 डिग्री, गर्मी से राज्य वासियों का हाल बेहाल 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य भर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी क्षेत्र के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गयी है। आनंद ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र में भी अधिकतम तापमान बहुत अधिक है। 

राज्य भर में बीते बुधवार को डालटनगंज में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। इसके बाद जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

आनंद ने कहा कि कम से कम 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जबकि 27 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,706