Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखण्ड : मार्च में ही जून वाली गर्मी का एहसास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखण्ड : मार्च में ही जून वाली गर्मी का एहसास
विज्ञापन
  • झारखंड में मार्च में ही हुई जून वाली गर्मी, कर्कश धूप से लोगों का बेहाल; आज 42 डिग्री जा सकता है तापमान

टीम एबीएन, रांची। मार्च महीने में ही झारखंड में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राज्य में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है जिससे लोगों का गर्मी से हाल बेहाल होने लगा है। 

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब या इसके पार जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है। गढ़वा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में अभी कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे धूप इतनी तेज थी कि मानो आसमान से आग के गोले बरस रहे हो। गर्म हवा ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने को कहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,704