- इन इलाकों में 19 फरवरी को गर्जन और वज्रपात की संभावना
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम में इन दिनों लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसका असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव की दौर जारी रहेगा।
सोमवार को आसमान साफ और शुष्क रहेगा। शाम होते ही लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
20 फरवरी से कई इलाकों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। 19 फरवरी को राज्य के दक्षिणी पूर्वी भागों के कई इलाकों में गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं, 20 फरवरी को दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में भी गर्जन और वज्रपात के आसार नजर आ रहे हैं।