बढ़ने लगा तापमान, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। फरवरी शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां लोगों को गर्मी का एहसास होते दिख रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटों तक राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव नहीं होने की बात कही है।
जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 5 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हिमालयी क्षेत्रों में भी बर्फबारी नहीं हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी नहीं देखा जा रहा है।
वहीं आज यानी मंगलवार को भी दोपहर में अच्छी-खासी धूप देखने को मिली, जिससे गर्मी का एहसास हुआ। शाम को ठंडी-ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना रहा। फिलहाल बारिश और शीतलहर की कोई संभावना नहीं है।