Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : ठंड से फिलहाल कोई राहत नहीं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : ठंड से फिलहाल कोई राहत नहीं
विज्ञापन

झारखंड में ठंड से अभी राहत नहीं, 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ठंड का कहर लगातार जारी है। ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं, इसी बीच राज्य में आज यानी बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.62 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी जिस वजह से ठंड बढ़ेगी। 

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15.97 सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राज्य के उत्तर- पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां सहित अन्य जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।

इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि वायु प्रदूषण को लेकर कम संवेदनशील लोगों में से भी कुछ को समस्याएं हो सकती हैं। संवेदनशील लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है। अदक जितना अधिक होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा और स्वास्थ्य संबंधी चिंता उतनी ही अधिक होगी। 

50 या उससे कम का अदक अच्छी वायु गुणवत्ता को दशार्ता है, जबकि 300 से अधिक का अदक खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक झारखंड में कल का न्यूनतम तापमान 9.59 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.38 सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते मंगलवार को बादल छाने की वजह से ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन बादल छंटने के साथ ही एक बार फिर ठंडी हवा चलने लगी। 

राज्य के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई है। डाल्टनगंज सहित आसपास के जिलों में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखा गया। दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलने लगी। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,539