Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : 21 और 22 दिसंबर को बारिश के आसार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 21 और 22 दिसंबर को बारिश के आसार
विज्ञापन

झारखंड का कश्मीर बना ये जगह, दर्ज किया गया सबसे न्यूनतम तापमान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में शीतलहर का कहर जारी है। सुबह धूप निकलने के बाद ही लोग बाहर निकलते हैं और शाम में सूरज ढल जाने के बाद घरों में कैद हो जाने को मजबूर हो जाते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार को भी शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क जायेगा। 

पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर और लोहरदगा में आज न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आज भी सबसे अधिक ठंडी लोहरदगा में पड़ेगी। अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो गढ़वा जिले में सबसे न्यूनतम तापमान रहा। 

यहां 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं 26.2 डिग्री के साथ चाईबासा में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 17 दिसंबर के बाद तापमान में बदलाव हो सकता है तो वहीं 21 और 22 दिसंबर को बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,842