Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : अभी राज्य में और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : अभी राज्य में और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
विज्ञापन

रांची में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में शीतलहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गये हैं। पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं के प्रभाव से झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिले शीतलहर की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में झारखंड के 9 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

झारखंड में पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान यानी 2.5 रांची के नामकुम इलाके में दर्ज किया गया है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही पछुआ हवाओं के प्रभाव से रांची में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं सबसे अधिक तापमान 29.8 चाईबासा में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने अपने मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे में राज्य के 09 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

पिछले 24 घंटे में डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 05 और अधिकतम तापमान 25.4 रिकॉर्ड किया गया। लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 4.1 और अधिकतम तापमान 21.5 रिकॉर्ड किया गया। रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 4.8 और अधिकतम तापमान 23.3 रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,838