Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

घने कोहरे से धीमी हुई रफ्तार, ठंड में बढ़ोतरी 

टीम एबीएन, रांची। सोमवार को झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। राजधानी रांची और रामगढ़ सहित राज्यभर के कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई है, जिसके कारण तापमान में गिरावट हुई है। अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार से अधिक ठंड का अहसास होने लगा है। साथ ही साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। 

रामगढ़ में बारिश के बाद तापमान में तो गिरावट आयी थी, लेकिन शाम होते-होते पुनदाग टोल प्लाजा से लेकर पूरे रामगढ़ जिले में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। 100 मीटर के बाद विजिबिलिटी काफी कम है। चारों ओर घना कोहरा है। पूरा घाटी क्षेत्र घने कोहरे में लिपटा हुआ दिख रहा है। सभी गाड़ियों की लाइट दिन में ही जल गयी। 

बारिश व कोहरा छा जाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। ठंड व कोहरा के कारण जिले के लोगों के लिए भी आम लोगों के साथ वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुहासे की वजह से एनएच 23 व एनएच 33 में वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गयी है। वहीं धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड भी बढ़ जायेगी। 

रामगढ़ के साथ खूंटी में भी सुबह में कोहरे से सड़कें घिरी रही। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गयी। एनएच 75 ई पर दिन में भी गाड़ियों की लाइट जला कर रहगीर चलते दिखे। ठंड और बारिश के कारण सोमवार को एनएच पर गाड़ियों की ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली, लेकिन शहरी इलाकों में कोहरे के कारण गाड़ियां रेंगती हुई चल रही थी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कोहरा छा जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,843