Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : इन इलाकों में हो सकती है बारिश

झारखंड : इन इलाकों में हो सकती है बारिश
विज्ञापन
  • झारखंड के इन इलाकों में 8 दिसंबर से बारिश के आसार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में इन दिनों ठंड की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। दिन-प्रतिदिन राज्य का तापमान गिरता ही जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। लेकिन 8 दिसंबर से कई जिलों में बारिश के आसार जताये गये हैं।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार से झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे कई इलाकों में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है। 9 दिसंबर को भी बारिश का दौरा जारी रहेगा। हालांकि, 10 दिसंबर से आसमान के साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,427