Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

चक्रवाती तूफान : पुडुचेरी-तमिलनाडु से टकराएगा फेंगल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चक्रवाती तूफान : पुडुचेरी-तमिलनाडु से टकराएगा फेंगल
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देशभर में एक ओर जहां ठंड पैर पसार रही है। वहीं, दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में बना एक डिप्रेशन फेंगल नामक चक्रवाती तूफान का रूप लेने जा रहा है। कहा जा रहा किबंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंगल शनिवार दोपहर पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है। हालांकि, इससे पहले ही फेंगल के असर से मौसम बदलने लगा है। इसके कारण समुद्री तट पर उथल-पुथल साफ तौर पर देखने को मिल रही है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। 

समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक फेंगल के असर के कारण हवाओं की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।चक्रवात फेंगल के चलते कासिमेदु इलाके में समुद्र में हाई टाइड और तेजहवाएंदेखने को मिली। उत्तरी चेन्नई में तेज बारिश हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,765