झारखंड में 10.1 डिग्री हुआ तापमान
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है। राजधानी रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज और बोकारो जैसे शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।
हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से मामूली अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस है।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान गढ़वा झारखंड का सबसे सर्द जगह रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि 30 जनवरी यानी शनिवार को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा।
इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।