Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : ला नीना ने राज्य में बढ़ायी ठंड

झारखंड : ला नीना ने राज्य में बढ़ायी ठंड
विज्ञापन

ला नीना के प्रभाव के चलते झारखंड में 5 डिग्री तक लुढ़का तापमान, जानिये मौसम का हाल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। ला नीना के प्रभाव के कारण अब झारखंड में सर्दी का मौसम जल्दी शुरू हो गया है। तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आयी है। मौसम विभाग के अनुसार, ला नीना के प्रभाव के चलते आगामी दिनों में ठंड में और वृद्धि हो सकती है। 

रांची समेत कई जिलों में घने कोहरे के भी छाये रहेंगे। जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा। फरवरी और मार्च तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। साथ ही सुबह और शाम कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर भी असर पड़ सकता है, मौसम विभाग ने लोगों को वाहन चलाते व सड़क पर चलते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार आज के मौसम की बात की जाये तो आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि दोपहर के समय अच्छी धूप खिलेगी, लेकिन शाम होते ही लोगों को ठंड का एहसास भी होगा। रांची और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,297