Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

एक पेड़ मां के नाम... अभियान के तहत लगाये गये करीब एक अरब पौधे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एक पेड़ मां के नाम... अभियान के तहत लगाये गये करीब एक अरब पौधे
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये देशव्यापी अभियान एक पेड़ मां के नाम... के तहत अब तक एक अरब पेड़ लगाये जा चुके हैं। शनिवार को केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करके कहा कि एक पेड़ मां के नाम... अभियान एक बड़े पड़ाव पर पहुंच गया है। शनिवार को इस अभियान के तहत 1 अरब पेड़ लगाए जा चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम... के नाम अभियान एक बड़े पड़ाव पर पहुंच गया है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि हरित भारत के निर्माण की दिशा में अभियान की आश्चर्यजनक सफलता दशार्ती है कि हम अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी दोनों पर प्रगति के लिए कैसे दृढ़ हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर इस अभियान में लाखों भारतीयों की जनभागीदारी दर्शाती है कि भारत प्रकृति के साथ एकता के सिद्धांत से कैसे जीता है। उन्होंने पड़े लगाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,080