Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

चक्रवाती तूफान दाना ने झारखंड दिलायी ठंड की दस्तक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चक्रवाती तूफान दाना ने झारखंड दिलायी ठंड की दस्तक
विज्ञापन

लोगों ने निकाले गर्म कपड़े, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। रांची में पिछले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान दाना का अच्छा खासा असर देखने को मिला है। चक्रवाती तूफान दाना के कारण राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। इस तूफान के कारण झारखंड का मौसम बदल गया है।  तेज हवाओं और बारिश के कारण प्रदेश का तापमान तेजी से नीचे गया है। लोग मॉर्निंग वॉक करते समय स्वेटर पहन निकलने लगे हैं। तापमान में गिरावट के चलते रात में भी अब रजाई निकालनी पड़ सकती है। 

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत कुछ जिलें जैसे धनबाद, बोकारो, कोडरमा, लातेहार, चतरा, देवघर, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा व खूंटी में जबरदस्त बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यहां पर 75 से 100 मिमी बारिश की संभावना है। इसके अलावा इन इलाकों में खास तौर पर वज्रपात को लेकर चेतावनी भी जारी की गयी है। 

बता दें कि चक्रवाती तूफान दाना का सबसे अधिक असर शुक्रवार को कोल्हान प्रमंडल में रहा। इससे कोल्हान के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 71 मिमी बारिश पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा में दर्ज की गयी है। वहीं, अगर आज तापमान की बात करें तो अधिकतम 28 व न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,786