Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

दाना का असर : चार दिनों तक बारिश की आशंका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दाना का असर : चार दिनों तक बारिश की आशंका
विज्ञापन

झारखंड में बढ़ रहा चक्रवाती तूफान दाना का खतरा, चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना

टीम एबीएन, रांची। अंडमान सागर और उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब  का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील होकर उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि कल सुबह यह सीवियर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। 25 अक्टूबर की सुबह ओडिशा के धमरा पोर्ट के पास सीवियर चक्रवाती तूफान के रूप में हीट  करेगा। 

इस समय साइक्लोनिक तूफान की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। वहीं, हवा चलने की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। रांची के निदेशक और वरिष्ठ मौसम पूवार्नुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस सिस्टम के प्रभाव से कल से ही कुछ जगहों पर आसमान में बादल दिखने लगे हैं। इसका मुख्य प्रभाव 24 और 25 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। 

चक्रवातीय तूफान दाना के प्रभाव से 24 और 25 अक्टूबर को कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश,मेघगर्जन, वज्रपात के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। इन दो दिनों में रांची सहित राज्य के मध्य भाग में तेज हवा के झोंके, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,390