Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

झारखंड : कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
विज्ञापन

इन 07 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। मौसम केंद्र, रांची ने अपने मौसम पूर्वानुमान और अपडेटेड वेदर बुलेटिन में झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहिबगज और पाकुड़ जिले में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। 

आज राज्य के सभी जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना को देखते हुए वज्रपात का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र ने इस मौसम को देखते हुए लोगों से सजग और सावधान रहने की अपील की है। 

मौसम केंद्र, रांची के निदेशक ने बताया कि वज्रपात की संभावना और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए किसान विशेष सावधानी बरतें, खराब मौसम में खेतों में न जाएं। मौसम केंद्र के अनुसार 27 सितंबर को राज्य में कई स्थानों पर और 28 सितंबर को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन