Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : अगले दो दिनों तक होती रहेगी बारिश!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : अगले दो दिनों तक होती रहेगी बारिश!
विज्ञापन

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, दो दिनों तक इन इलाकों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। मध्य बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश के उत्तर-पश्चिम खाड़ी और साउथ ओडिशा तट के ऊपर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर बना निम्न दबाव का यह सिस्टम साउथ वेस्ट की ओर बढ़ रहा है। 

इस सिस्टम के प्रभाव और मानसून गतिविधियां अनुकूल रहने की वजह से अगले दो दिनों तक राज्य में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम केंद्र, रांची ने 25 और 26 सितंबर को राज्य भर में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना जताई है। जबकि कुछ इलाकों में तेज हवा, मेघगर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि सिस्टम के प्रभाव से देर रात से ही रांची सहित कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो रही है। 

दो दिनों का भारी बारिश का येलो अलर्ट 

  • 25 सितंबर : मौसम केंद्र, रांची ने आज 25 सितंबर के लिए राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना को देखते हुए मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। 
  • 26 सितंबर : मौसम विभाग ने 26 सितंबर गुरुवार के लिए राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भाग के कुछ जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना जतायी है, जिसे देखते हुए विभाग ने खराब मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,304