Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

25 अगस्त के बाद कमजोर हो सकता है मॉनसून

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
25 अगस्त के बाद कमजोर हो सकता है मॉनसून
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मॉनसून सक्रिय है। बीते 24 घंटों में राजधानी के आसपास इलाकों और कोल्हान में बारिश हुई। इसके अलावा सिमडेगा, बोकारो, खूंटी के भी कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो 24 अगस्त तक मॉनसून सक्रिय रहेगा। 

25 अगस्त से मॉनसून की गतिविधि थोड़ी धीमी पड़ सकती है। 1 अगस्त से 21 अगस्त तक के आंकड़ों को देखें तो झारखंड में अच्छी बारिश हुई है। सबसे अधिक सिमडेगा में 951.4 मिमी बारिश हुई। उसी तरह पूर्वी सिंहभूम में 609 मिमी बारिश हुई। 

पश्चिमी सिंहभूम में 517 मिमी, गुमला में 572.8, लोहरदगा में 471, जामताड़ा में 540.4, देवघर में 385.6 मिमी बारिश हुई। वहीं रांची की बात करें तो यहां 762 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,642