वज्रपात की भी संभावना, येलो अलर्ट जारी
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई जिलों में एक बार फिर भारी बारिश के आसार जताये गये हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात और मेघगर्जन होने की संभावना है। वहीं, राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है। बीते दो दिनों से कई जिलों में लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिली है।
रांची में लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। वहीं राहगारों को आने में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। डैम, नदियों और तलाबों के जलस्तर में कमी नहीं आयी है।
मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को झारखंड के कई इलाकों में मॉनसून कमजोर रहा। कुछेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम केंद्र का अनुमान है कि एक-दो दिनों में फिर मॉनसून सक्रिय होगा। वहीं, बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश खरसावां जिले में हुई। जहां करीब 36 मिमी के आसपास बारिश हुई। शेष जिलों में हल्की बारिश हुई।