Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट
विज्ञापन

मौसम विभाग ने की लोगों से सावधान रहने की अपील

टीम एबीएन, रांची। झारखंड से सटे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर बने निम्न दबाव (लो प्रेशर) के प्रभाव से कल से पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड के इलाकों में अच्छी वर्षा हुई है। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार यह निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में डीप डिप्रेशन में बदलकर और गंभीर हो जायेगा, इस सिस्टम का मूवमेंट पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर है। 

मौसम केंद्र निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार कल जहां दुर्गापुर, आसनसोल और उससे सटे झारखंड के इलाके जैसे पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, देवघर में कल से अच्छी वर्षा हुई है। मौसम केंद्र निदेशक ने बताया कि इस सिस्टम की वजह से आज पलामू प्रमंडल के जिलों जैसे पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला में अत्यंत भारी बारिश (एक्सट्रीम हैवी रेन) होने की संभावना है। 

इसे देखते हुए इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पलामू प्रक्षेत्र से सटे जिलों जैसे कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, रांची, खूंटी, सिमड़ेगा जिले में भारी वर्षा का आॅरेज अलर्ट जारी किया गया है। देवघर जामताड़ा और आसपास के जिलों में भी भारी वर्षा की संभावना है। मौसम केंद्र निदेशक ने बताया कि राज्य में कोल्हान के कुछ जिलों और संथाल के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी पूरे राज्य में भारी, अत्यधिक भारी से लेकर अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,470