टीम एबीएन, रांची। रांची-झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में बुधवार को जमकर बारिश हुई। राज्य के करीब सभी स्थानों पर छह अगस्त तक बारिश हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने एक अगस्त को भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।
झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को अच्छी बारिश हुई है। बोकारो, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुछ ही घंटे में बुधवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।