रांची सहित इन जिलों में अगले तीन दिन हो सकती है मूसलाधार बारिश
टीम एबीएन, रांची। रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। हालांकि संताल परगना में बारिश उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में हुई है। यहां 24 घंटों में 51.22 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में आज से अगले तीन दिनों तक गरज के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जतायी है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य के दक्षिणी हिस्से में कल मंगलवार से तीन दिनों मूसलाधार बारिश हो सकती है। इनमें सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा शामिल है। मौसम विभाग की मानें तो इन इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है।