झारखंड में 8 जुलाई तक बारिश के आसार, भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी
टीम एबीएन, रांची। रांची-राजधानी रांची समेत झारखंड में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई है। कई जगहों पर सोमवार की देर रात से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें, तो राज्य में 8 जुलाई तक बारिश की संभावना है। 4 जुलाई तक कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड में कई स्थानों पर आठ जुलाई तक बारिश की संभावना है। तीन व चार जुलाई को राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, गुमला एवं रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।