Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड में कब होगी बारिश!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में कब होगी बारिश!
विज्ञापन

मॉनसून की इंट्री पर जानें मौसम विभाग का क्या है अपडेट

टीम एबीएन, रांची। इस बार झारखंड में मॉनसून प्रवेश को लेकर अनिश्चितताएं बढ़ने लगी हैं। इस बार भी इसके काफी विलंब से झारखंड में प्रवेश करने की संभावना है। इसके 23 से 25 जून के बीच झारखंड में मॉनसून प्रवेश की संभावना है। राज्य में अगले पांच दिनों तक इसके आने की संभावना नहीं है। 

जबकि पूर्वानुमान के मुताबिक इसके आने में आठ से नौ दिन के समय और लग सकते हैं। इस दौरान इसके बिहार और बंगाल के कुछ भागों में आच्छादित होने की संभावना बन रही है। 

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, मॉनसून आने की कोई एक निर्धारित तिथि नहीं होती। यह मॉनसून के प्रवेश और प्रस्थान की तिथि को लेकर अध्ययन के आधार पर एक औसत अवधि होती है, जिस बीच मॉनसून आगमन और प्रस्थान करता है। मॉनसून के प्रवेश या प्रस्थान की तिथियों के कारण यह अवधि निश्चित की जाती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,140