Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

पलामू : पानी की तलाश में 40 बंदरों ने गंवायी जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : पानी की तलाश में 40 बंदरों ने गंवायी जान
विज्ञापन

पांकी के ग्राम सोरठ में  कुआं में डुबने से 40 बंदरों की दर्दनाक मौत

बंदरों की मौत के जिम्मेवार हैं वन विभाग के अधिकारी : सतीश कुमार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। पांकी थाना के सोरठ गांव में एक कुआं में पानी पीने उतरने के दौरान डूबने से करीब 40 बंदरों की मौत हो गयी। इतनी अधिक संख्या में बंदरों की मौत के जिम्मेवार वन विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाय। उक्त बातें आजसू के केंद्रीय सचिव सतीश कुमार ने कही। 

उन्होंने कहा कि जब वन विभाग के पदाधिकारी के संज्ञान में है कि पलामू में हिट बेव जारी है, तो जानवर के लिए पानी की व्यवस्था क्यों नहीं की गयी? सरकार गर्मी में जानवर को पानी पिलाने के लिए राशि आवंटित करती है। जिसका वारा न्यारा वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी कर लेते हैं। वन्य जीव संरक्षण कानून की धज्जियां उड़ायी जा रही है। झारखंड में वन विभाग की जिम्मेवारी मुख्यमंत्री की है। 

सरकारी संरक्षण में जंगल की अंधाधुंध कटाई भी इस वन्य जीवों की हत्या का जिम्मेवार हैं। जल जंगल जमीन पर जनता का अधिकार हो, ये नारा तकिया कलाम बन कर रह गया है। हिट वेव से मरने वाले चमगादड़ और बंदर की मौत की जांच-पड़ताल कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,859