Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : बादलों के डेरा से भीषण गर्मी से राहत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : बादलों के डेरा से भीषण गर्मी से राहत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहा। इस दौरान आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। जहां बारिश नहीं भी हुई तो वहां भी बादल छाये रहे। 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो से तीन घंटे में संताल परगना व गुमला के कुछ इलाकों में बारिश के साथ मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग का कहना है कि साइक्लोनिक डिप्रेशन का असर अब कमजोर पड़ गया है। 

हालांकि एक मानसून ट्रफ है, जो कि यूपी और बिहार होते हुए पार हो रहा है। इसका असर राज्य के कई इलाकों में देखने को मिला है। जिसके कारण रांची के आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश होने से राजधानी वासियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,870