टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि इसी दिन यानी 1 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
शनिवार एवं रविवार यानी 2 और 3 जून को भी झारखंड के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है। झारखंड के 24 में से 18 जिलों में लोग लू का प्रकोप झेल रहे हैं। इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी इसका असर दिखने लगा है।
बृहस्पतिवार (30 मई) को सूबे में 7 लोगों की मौत हो गयी। सबसे ज्यादा 4 लोगों की मौत पलामू में हुई। गिरिडीह में एक बिरहोर की, तो सरायकेला में 2 लोगों की गर्मी से मौत हो गयी। गिरिडीह जिले में सैकड़ों चमगादड़ मर गये हैं।