Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : 25 से 27 मई तक इन इलाकों में बारिश के आसार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 25 से 27 मई तक इन इलाकों में बारिश के आसार
विज्ञापन

राज्य में लोगों को गर्मी से मिली राहत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के लोगों को मौजूदा समय में गर्मी से भारी राहत मिली है। कल रांची समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। फिलहाल रांची के मौसम की बात करें तो आसमान में हल्के बादल छाये हुए हैं। वहीं तापमान की बात करें तो यह 29 डिग्री है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बन गया है। 

जो उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इस कारण आज यानी 23 मई को भी कई जिलों में बारिश हो सकती है। लेकिन गढ़वा, पलामू, चतरा और लोहरदगा में बारिश की संभावना कम है। जबकि 25 से 27 मई तक कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। संताल परगना, कोल्हान और राजधानी के आसपास के जिलों में इसका ज्यादा असर रहेगा।

वहीं, बीते 24 घंटों की बात करें तो राजमहल में करीब 113 मिमी बारिश हुई है। गोड्डा में भी 72 मिमी से अधिक बारिश पिछले 24 घंटे में हुई है। वहीं, दूसरी तरफ रांची के किसान बारिश और ओलावृष्टि से परेशान थे। बुधवार को राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई जिससे खेत में लगी फसलों को भी नुकसान हुआ। वहीं, शहरी इलाकों में दो बजे के बाद हल्की बारिश हुई। 

इस दौरान गर्जन के साथ तेज हवा चली। रांची मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बन रहा है। इस कारण 26 मई के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। इसका असर दूसरे दिन यानी कि 27 मई तक देखने को मिल सकता है। इस वजह से कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,996