Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : बदला रांची का मौसम, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : बदला रांची का मौसम, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन

बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार 

टीम एबीएन, रांची। पिछले कुछ दिनों से झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग है। कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कुछ हिस्सों के लोगों को राहत मिल रही है। पलामू और संताल परगना में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। 

गढ़वा में सबसे अधिक तापमान रहा। वहां का तापमान 42.7 डिग्री सेसि है। पलामू का तापमान 42.6 डिग्री सेसि है। संताल परगना के भी करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से अधिक है। 

वहीं राज्य के मध्य हिस्से और कोल्हान के लोगों को गर्मी से राहत है। राजधानी का अधिकतम तापमान शुक्रवार की तुलना में करीब छह डिग्री सेसि नीचे चला गया। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री सेसि के आसपास रहा। हजारीबाग और आसपास में भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेसि के आसपास रहा। 

राज्य में दूसरे चरण का मतदान 20 मई को होना है। इस दिन कोडरमा, चतरा और हजारीबाग में मतदान होना है। मतदान के दिन कोडरमा में 39 से 41, हजारीबाग में 38-40 तथा चतरा में 39 से 41 डिग्री सेसि के बीच तापमान रह सकता है। 

19 मई को संताल परगना और पलामू प्रमंडल में हीट वेव की चेतावनी है। वहीं, पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है। तेज गति की हवा भी चल सकती है। मौसम केंद्र ने अनुमान किया है कि राज्य के कई हिस्सों में 24 मई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम में लगातार बदलाव देखने के लिए मिलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,246