Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : 12 मई तक बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 12 मई तक बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों का मौसम बदलने लगा है। राजधानी में सोमवार शाम को सामान्य से तेज हवाएं भी चलीं। साथ ही कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मौसम में यह बदलाव मेघालय से बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है। इसके असर से करीब-करीब पूरे राज्य में 12 मई तक बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है। सकुर्लेशन का सबसे अधिक असर सात मई को रहेगा। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को प सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इसको लेकर मौसम केंद्र ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चल सकता है। 

हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 मई तक के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद भी दो दिनों तक राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,044