Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

प्रभु सचमुच जी उठे : अल्लेलूया

प्रभु सचमुच जी उठे : अल्लेलूया
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची के लोयोला ग्राउंड में कैथोलिक कलीसिया के हज़ारों विश्वासी धूमधाम से पास्का रात्रि जागरण धर्मविधि में शामिल हुए। सम्पूर्ण मैदान पास्का मोमबत्ती से जगमग हुआ और अल्लेलूया के नारों से गूंज उठा। ईसाइयों के मुख्य त्यौहारों में से प्रमुख पास्का त्यौहार आज रांची के लोयोला ग्राउंड में हर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्ण मनाया गया।  

रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइन्द ने पास्का रात्रि जागरण धर्मविधि संपन्न किया। इस पवित्र समारोह का आरंभ आग की अशीष से शुरू हुआ। तत्पशात उस पवित्र आग से पास्का मोमबत्ती जलाकर कर सभी विश्वासियों ने उसी पास्का मोमबत्ती से ही अपने मोमबत्ती को जलाया। सभों के हाथों में मोमबत्ती का दृश्य मनोहर और आकर्षित रहा जो संपूर्ण अंधकार को चीरता प्रतीत होती रही। प्रकाश की यह धर्मविधि सत्य का असत्य पर और प्रकाश का अंधकार पर विजय का प्रतीक है। बारिश होने के बावजूद विश्वासीगण अपने जगह पर डटे रहकर अपने भक्ति और विश्वास का परिचय दिया।

इस समारोह के अवसर पर आर्चबिशप विंसेंट आइन्द ने अपने प्रवचन में कहा कि: पास्का पर्व के पहले हमने चालीस दिनों तक अपने को तैयार किया और पिछले कुछ दिन पुण्य सप्ताह में हमरे लिए विशेष दिन रहे जिसमें हमने हमारे मुक्ति के रहस्यों में भाग लिया और उस पर मनन चिंतन करते रहे हैं। पवित्र शुक्रवार के दिन हमने प्रभु के दुखभोग और मृत्यु पर मनन चिंतन कर उसके दुखों को समझने का प्रयत्न किया है। अभी का समय हमारे लिए प्रभु के पुनरूत्थान पर विचार करने का क्षण है। 

प्रभु तो हमारे लिए मर गए हमरे मुक्ति के लिए अपने प्राण क्रूस पर न्यौछावर कर दिए। किंतु जब आज हम उनके पुनरूत्थान की घोषणा करते हैं, उनके मृत्यु में से जी उठने का प्रचार करते हैं तो हमें यह बात समझ लेने की आवश्कता है कि मृत्यु और अंधकार का राज्य सिर्फ थोड़े समय के लिए होता है अंत में जीवन और सच्चाई की ही जीत होती है और यह तथ्य प्रभु के जीवन से साबित होती है। 

इस समारोह के दरम्यान पवित्र जल की अशीष हुई और सभी विश्वासियों ने अपने बपतिस्मा प्रतिज्ञा का नवीनीकरण भी किया। अंत में आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने सभी को पास्का महोत्सव की बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।

इस पास्का रात्रि जागरण के अवसर पर रांची आर्चबिशप विंसेंट आइन्द के अलावा फाo आनंद डेविड खलखो, , फाo अजय कुमार खलखो,  फाo अंजलुस एक्का, फाo विनय केरकेट्टा, फाo जॉर्ज मिंज, फाo बिपिन तोपनो, फाo रेजीनाल्ड और लगभग 60 अन्य पुरोहितगण एवं हजारों ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,964