उंटारी रोड पलामू। प्रखंड क्षेत्र में तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत विभिन्न तेजस्विनी क्लब में पोषण अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। जिसमें तेजस्विनी क्लब मुरमा कलां, प्रतापपुर, गवरलेटवा, सतबहिनी क्लब की किशोरियां एवं युवतियां ने आम, नींबू, अमरूद, गुलाब, गेंदा आदि विभिन्न प्रकार की पौधे का रोपण किया। परियोजना के क्षेत्रीय समन्वयक विशाल कुमार ने बताया कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है हमारे लिए पर्यावरण बहुत ही जरूरी है। मौके पर आराधना कुमारी, प्रिया, खुशबू, गुड्डी, पूजा, लक्ष्मी भारती समेत कई युवतियों ने पौधारोपण किया।