Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

10 डिग्री से नीचे गिरा झारखंड के तापमान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
10 डिग्री से नीचे गिरा झारखंड के तापमान
विज्ञापन
झारखंड में ठंड का कहर शुरू, 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा तापमान टीम एबीएन, रांची। झारखंड में तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने के कारण लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। एक मौसम अधिकारी ने बीते शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम अधिकारी ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवा के कारण तापमान में यह गिरावट आयी है। उन्होंने कहा कि अगले 3 दिन तक इस तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है, जिससे अगले सप्ताह शीतलहर जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को गढ़वा में राज्य का सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा। रांची में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। विभाग के अनुसार चाईबासा में भी न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री नीचे है। बोकारो में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। डाल्टनगंज में रात का तापमान 8.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। जमशेदपुर में यह 11.2 डिग्री रहा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवा के चलते राज्य में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस के बीच है। तापमान के स्तर में कोई भी बड़े बदलाव की अगले 3 दिन तक संभावना नहीं है। इसके बाद 20 दिसंबर से तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,985