टीम एबीएन, रांची। झारखंड में धीरे-धीरे कंपकंपाती ठंड की ओर बढ़ रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट के साथ हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। हवा की गुणवत्ता भी खराब हो चुकी है। गुरुवार को राजधानी रांची का तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रांची सहित इन इलाकों में कोहरा और धुंध का असर
बता दें, राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में कोहरा और धुंध का भी असर देखा जा सकता है। हवा की गुणवत्ता खराब होने के साथ ही राजधानी और आसपास के इलाकों में सुबह और शामक को कोहरा देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में ये और भी ज्यादा बढ़ेगा। प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ धुंध की समस्या भी बढ़ने की संभावना है।