Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में  गहरा निम्न दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया।

आज, 23 अक्टूबर को 0830 बजे IST, अक्षांश 17.0°N और देशांतर 86.8°E के करीब, पारादीप (ओडिशा) से 360 किमी दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 510 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 660 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम क्षेत्र पर केंद्रित था। अगले 6 घंटों के दौरान इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। 

उसके बाद इसके लगभग उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और पुनः गहरे निम्न दबाव के रूप में 25 अक्टूबर की शाम के आसपास खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।

झारखंड पर इस गहरे निम्न दबाव का आंशिक असर पड़ने की संभावना है

23 से 25 अक्टूबर, 2023 के दौरान सामान्यतः बादल छाये रहेंगे। 23.10.2023 को उत्तर-पूर्वी भाग में और 24.10.2023 को पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,627