Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

ओडिशा : चक्रवात को लेकर 45 दिनों का अलर्ट जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ओडिशा : चक्रवात को लेकर 45 दिनों का अलर्ट जारी
विज्ञापन

एबीएन सेंटल डेस्क। ओडिशा में चक्रवात को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। इसको लेकर राज्य सरकार ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर बैठक कर 45 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें कि ओडिशा में अक्तूबर और नवम्बर महीने को चक्रवात काल कहा जाता है क्योंकि पिछले कई वर्षों से इन दिनों ही दस्तक देता है।

इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य सचिव पीके जेना ने चक्रवात को लेकर बड़ें स्तर पर बैठक की। इसमें कलेक्टर और सचिव अधिकारियों को 10 अक्तूबर से 45 दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए तैयारियां और व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

चक्रवात दक्षिण पश्चिम से 10 अक्तूबर तक वापस हो सकता है

बैठक में भुवनेश्वर के मौसम विभाग के निदेशक एचआर विश्वास ने भी भाग लिया। इस दौरान सरकार को जानकारी देते हुए विश्वास ने कहा कि चक्रवात दक्षिण पश्चिम से 10 अक्तूबर तक वापस हो सकता है।

चक्रवात बंगाल की खाड़ी में 45 दिनों तक ही स्थिर रहते हैं। पिछले साल भी चक्रवात राज्य में 45 दिनों तक ही बने थे, इसलिए 10 अक्तूबर से राज्य में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,890