टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला गांव स्तिथ खेत से ग्रामीणों ने एक आठ फीट के अजगर को पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार किसान बिरसा उरांव जब खेत में करम डाल लगाने गया, तो उसने वहां पर खेत में अजगर को देख कर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। अजगर को देखने खेत में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मौके पर मौजूद डब्लू अंसारी, लाल विक्रम नाथ शाहदेव, छोटु, सुखसागर पाण्डे,और लाल कमल नाथ सहदेव ने अजगर को खेत से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गये अजगर को वन विभाग सुरक्षित जंगल में छोड़ देगा।