टीम एबीएन, लोहरदगा। किस्को चौक के समीप स्थित लोहरदगा कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा आयोजित बीज, विक्रेताओं का 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स के आठवीं दिन आज शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया।
मौके पर उपस्थित मुख्य वैज्ञानिक डॉ राकेश रंजन ने फूलों की खेती के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि फूलो की खेती आपके लिए एकदम सही साबित हो सकता है।
यहां आपको बस खेती का बुनियादी ज्ञान चाहिए और आप कहीं भी फूलों की खेती शुरू कर सकते हैं। आज कल फूलों की डिमांड काफी रहती है। क्योंकि इसका इस्तेमाल सुख-दुख हर परिस्थिति में हो रहा है।
इसके अलावा अलग-अलग फूलों की अपनी विशेषताएं हैं जो किसी को इत्र के लिए तो किसी को दवा में इस्तेमाल के लिए योग्य बनाती हैं। उन्होंने कहा कि फूलों की खेती कम खर्च में बेहतर आमदनी का साधन बन सकता है। इसके अलावा समेकित कृषि प्रणाली पर भी जानकारी दी गई।