Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : 21 जिलों में कम बारिश, किसान बेहाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 21 जिलों में कम बारिश, किसान बेहाल
विज्ञापन
  • झारखंड के 21 जिलों में सामान्य से कम बारिश, किसानों की खेती पर असर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों में मानसून कमजोर रहा है। इस दौरान कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। राज्य से मानसून की बेरुखी का असर यह है कि 24 जुलाई तक राज्य में 434.7एमएम की जगह मात्र 236.3एमएम वर्षा हुई है, जो सामान्य से 46% कम है। 

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा 36 एमएम बोकारो में रिकॉर्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 36.2डिग्री सेल्सियस गोड्डा का रहा है। राज्य में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण 12.79% ही धानरोपनी हो पायी है।

रांची मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने ताजा मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अभी मानसूनी टर्फ लाइन झारखंड के दक्षिण में ओडिशा के ऊपर से गुजर रही है। इसी वजह से झारखंड में मानसून की स्थिति अभी कमजोर है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जो 25 जुलाई को लो प्रेशर में तब्दील होगा। इसके प्रभाव से 28 जुलाई से राज्य में अच्छी मानसूनी वर्षा की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 24, 25, 26 और 27 जुलाई को राज्य में कुछ स्थानों पर और 28 जुलाई को कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की बात कही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,952