Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : खेती पर प्रतिकूल प्रभाव दिखायेगा शिथिल मानसून

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : खेती पर प्रतिकूल प्रभाव दिखायेगा शिथिल मानसून
विज्ञापन

राज्य में धीमा पड़ा मानसून, अगले 4 दिन बारिश के आसार नहीं; खेती पर विपरीत असर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अगले 4 दिनों के लिए मानसून शिथिल रह सकता है। इस दौरान राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना कम है। इससे राज्य की खेती पर विपरीत असर पड़ेगा। मानसून की बारिश में कमी का प्रतिशत और बढ़ेगा। 

मानसून की बारिश अभी तक पूरे राज्य में 43 फीसदी कम है। 22 जुलाई तक इसकी सक्रियता में कमी रहने के बावजूद राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (रांची) के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में फिलहाल मानसून कमजोर है। 

अगले 4 दिनों के दौरान भी यह शिथिल रह सकता है। साइक्लोनिक सकुर्लेशन झारखंड से होकर गुजरता है तो इससे बारिश की संभावना बढ़ेगी। झारखंड में इस वर्ष औसत से 41 फीसदी कम बारिश हुई है। राज्य में इस साल एक जून से 18 जुलाई तक मात्र 212.6 मिमी बारिश हुई है। 

यह इस समय तक के सामान्य वर्षापात 371.2 मिमी से 43 फीसदी कम है। पिछले वर्ष भी इस दौरान मानसून कमजोर रहा था। पिछले वर्ष 2022 में यह कमी 49 फीसदी थी। इस सीजन में 189.2 मिमी बारिश हुई थी। इससे पहले 2021 में 369.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य वषार्पात से पांच फीसदी कम रही थी। 

पिछले सप्ताह हल्के से मध्यम बारिश होने से मानसून कमजोर रहा। राज्य में अब मात्र 3 जिले में सामान्य बारिश हुई है। इसमें साहिबगंज, गोड़्डा और सिमडेगा शामिल हैं। शेष जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 53,053