Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

जानें झारखंड में कब कहां होगी भारी बारिश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जानें झारखंड में कब कहां होगी भारी बारिश
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात

टीम एबीएन, रांची। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसका असर झारखंड में भी पड़ने के संकेत हैं। इसकी वजह से कई जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थिति मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में 16 जुलाई 2023 के आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तैयार हो सकता है।

मौसम विभाग ने बताया है कि इस वक्त मानसून ट्रफ जैसलमेर, दिल्ली, लखनऊ, मुजफ्फरपुर, बालूरघाट होते हुए अरुणाचल प्रदेश और असम से गुजर रहा है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड राज्य के लिए मौसम की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 16 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी हिस्से में यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के अलावा पलामू, गढ़वा और चतरा में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात होने के भी आसार हैं। 

रांची के मौसम की बात करें, तो 17 जुलाई तक रांची में बारिश होती रहेगी। 13 जुलाई को आसमान में बादल छाये रहेंगे। एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। 14, 15 और 16 जुलाई को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। यानी बादल छाये रहेंगे। दो बार या इससे ज्यादा बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,982