Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड में येलो अलर्ट जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में येलो अलर्ट जारी
विज्ञापन

मौसम पर सामने आया बड़ा अपडेट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय है। पूरे राज्य में मानसून वाले बादल छाये हुए हैं। वहीं, मौसम विज्ञान ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

14 जुलाई तक मानसून रहेगा सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है। कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की भी संभावना है। 

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रांची में भी 14 जुलाई तक आकाश में बादल छाये रह सकते हैं। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। वहीं, मौसम केंद्र ने गर्जन और वज्रपात के कारण लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जुलाई को देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज में अच्छी बारिश का पूवार्नुमान है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 

रांची मौसम केंद्र की ओर से खेतिहर किसानों और शहरी इलाकों में मौसम के प्रभाव के साथ परामर्श भी जारी किया गया है। बारिश की वजह से खेती और बागवानी वाली फसलों और पौधारोपण को मामूली नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,875